Blog

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बने BJP OBC मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

बिगुल

छत्तीसगढ़ के बीजेपी संगठन के लिहाज से एक अहम खबर सामने आई है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। इसके लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक व नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई दी है। इस नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार घोषित इस टीम में अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के तीन पदों पर गजेंद्र यादव, प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को शामिल किया गया है। ललित चंद्राकर को मिली राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से प्रदेश की राजनीति में उनकी संगठनात्मक भूमिका बढ़ी है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ललित चंद्राकर के साथ दिल्ली के गजेंद्र यादव और कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह राष्ट्रीय महामंत्री के तीन पदों पर अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button