Blog

अनुकरणीय : छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दी नि:शुल्क सेवाएं, महासमुंद में भाजपा—कांग्रेस को कड़ी टक्कर : अनिल दुबे

रायपुर. छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी यानि छसपा ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में नि:शुल्क सेवाएं देकर यह साबित किया है कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है. उधर महासमुंद में पार्टी ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार ने दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है तथा हम चुनाव जीत रहे हैं.

छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, किसान नेता अनिल दुबे ने बताया कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 42 के ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता मतदान केंद्र एजेंट द्वारा नि:शुल्क सेवा देने के लिए किसान मोर्चा छसपा कृतज्ञता जाहिर करता है। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से इस बार महासमुंद से किसान नेता अशोक कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है. यहां पर चले किसान आंदोलन के कारण ही कांग्रेस के भ्रष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को इस बार एंटीइनकमबेंसी का सामना करना पड़ा और उनकी टिकट गई.

श्री दुबे ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता जोकि किसान हैं और जुझारू हैं, अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के इतर जाकर पार्टी के लिए मतदान केन्द्रों पर मुफत् सेवाएं दीं. सैकड़ो मतदान केंद्र में निशुल्क सेवा देकर भ्रष्ट्र राजनीतिक वातावरण में ईमानदारी का परिचय दिया है। जैसे सैनिक बॉर्डर में सेवा देता है, उसी प्रकार किसानों ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में नई नजीर पेश की है अन्यथा सभी राजनीतिक दल इस प्रक्रिया पर लाखों खर्च करते हैं. श्री दुबे ने उम्मीद जताई कि यह उदाहरण पूरे देश के राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणी है.

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को फर्जी राज्य चिन्ह बनाकर शराब बेचना, कोयले की दलाली करना, रेती खनिज संपदा को लूटना, सत्ताधारी दल सट्टा नंबर निकले ऐसी सभी व्यवस्था को किसानों, बेरोजगारों ने नकार दिया। राज्य आंदोलनकारी और किसान मोर्चा में उत्साह का वातावरण है। नतीजा 3 दिसंबर 2023 को आना है पर शुभ संकेत 17 नवंबर 2023 को ही आ चुका है। यह व्यवस्था संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र एवं लोकसभा में पहुंचेगी। इसलिए छसपा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता, सत्याग्रही किसान, महिला किसान, बेरोजगारों को साधुवाद देती है.

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button