Blog

रानी दुर्गावती योजना का एलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे

बिगुल
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 2026-27 का बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने रानी दुर्गावती योजना का भी एलान किया। इस योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

पर्यटन से विकास को मिलेगी गति, वित्त मंत्री बोले
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार के बजट में मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बस्तर के कायाकल्प का बजट
चौधरी ने कहा कि बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button