Blog

खुलासा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर खर्च हुए थे 71.80 करोड़, एक दिन का खर्चा 50 लाख, चुनाव आयोग को पार्टी ने दिया हिसाब

बिगुल

कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग के पास दाखिल अपनी रिपोर्ट में कांग्रेस की पहली भारत जोड़ो यात्रा का कुल खर्च 71.80 करोड़ बताया है।

सूत्रों के मुताबिक 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

जानते चलें की कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन हर दिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए।

इसी तरह कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मणिपुर से 14 जनवरी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। कांग्रेस की ये यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुल 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी, जो प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगी. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अच्छा रही है. लेकिन असम पहुंचते ही विवाद की स्थिति भाजपा ने पैदा करने की कोशिश की है.

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button