ब्रेकिंग : बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर दो नक्सली मारे गए, घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया, एसपी ने की पुष्टि
बिगुल
रायपुर. बीजापुर-सुकमा सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। वही दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवानों की टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।
दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर के दो जवान घायल
सर्च आपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल वहां मौजूद जवानों ने घायल दोनों जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि की है।
यह घटना किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के पास की है। जानकारी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग पर आपरेशन पर गया था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।