सोनिया गांधी ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलवाई, देखिए वीडियो

बिगुल
नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली. सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलवाई.
श्रीमती गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंची हैं. इसके पहले वे लोकसभा से निर्वाचित होती रही हैं. आज वे शपथ लेने पहुंची तो सबकी निगाह उन पर केंद्रित थी. एक सादे समारोह में बहुत कम सांसदों की उपस्थिति में शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ.
शपथग्रहण के बाद श्री धनखड़ ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी. इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई. श्रीमती गांधी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया.
श्रीमती गांधी ने हिंदी में शपथ लेते हुए कहा कि मैं सोनिया गांधी जो राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं। सत्य, निष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता व अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी।



