Blog

डिप्टी सीएम अरूण साव बोले- हमने पहले कहा था इसे दुर्भाग्यजनक, अब होगी महंत पर कार्रवाई, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर एफआईआर दर्ज

बिगुल
रायपुर. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को अनेक मुद्दों पर अपना बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया

डिप्टी सीएम साव ने गुढ़ियारी सब डिवीजन में आगजनी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर कहा कि इस घटना पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है. साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर हुए एफआईआर पर कहा कि हमने पहले ही इसकी निंदा की थी कार्रवाई होगी. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रोग्राम रद्द होने पर कांग्रेस के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ है हमने पहले कहा था यह दुर्भाग्यजनक है. ये छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है. मामले में एफआईआर दर्ज हुई है अब कार्रवाई होगी.

बिजली भंडार ग्रह में आग लगने को लेकर दीपक बैज के बयान पर अरुण साव का पलटवार करते हुए कहा कि जो बिजली विभाग में आगजनी की घटना हुई है. यह बड़ा नुकसान है जांच होगी, जांच के बाद रिपोर्ट आएगी और उसपर कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन, हमारे पार्टी के लोग आह बुझाने में लगे थे.मुझे लगता है कि और भयावा स्थिति हो सकती थी उसे नियंत्रित करने का काम किया गया है. इस घटना पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button