Blog

घर में अकेली नाबालिग बनी दरिंदगी का शिकार, फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

बिगुल
नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

रायगढ़ जिले में घर में अकेले खेल रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कल लैलूंगा थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 27 जुलाई को अपनी नातिन को घर में छोड़कर खेत में रोपाई करने गई थी। जब वह वापस घर आई तो बच्ची रो रही थी।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सूरज विश्वकर्मा (25) ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोस के गांव लिबरा के पास घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button