शावक की मौत के बाद खूंखार हुई मादा भालू! सगे भाई-बहनों को उतारा मौत के घाट , 1 की हालत गंभीर

Bigul
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि अपने शावक की मौत के बाद मादा भालू बेहद आक्रामक हो गई थी और ग्रामीणों पर हमला करने लगी।
कांकेर जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर मरकाटोला गांव में भालू ने आज सुबह भालू ने ऐसा आतंक मचाया कि एक पूरा परिवार उजड़ गया है। भालू के हमले में दो सगे भाई बहन की मौत हो गई है, जबकि मृतकों की एक बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मादा भालू ने बीती शाम अपने ही शावक को नोचकर मार डाला था जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया था, अब शावक को अपने पास ना पाकर मादा भालू आक्रामक हो गई है और ग्रामीणों पर हमला करने लगी।
तीनों भाई बहन को किया घायल
जानकारी के अनुसार मरकाटोला गांव के रहने वाले हलाल खोर जुर्री अपने खेत के पास बैठा हुआ था, तभी मादा भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया।Bear Attack Newsचीखे सुन स्कूल में रसोइया का काम करने वाली उसकी सगी बहन चमारोन बाई जो कि स्कूल से ही लौट रही थी उसने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन भालू ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर उसे भी लहूलुहान कर दिया। दोनों सगे भाई बहनों की आवाज सुनकर खेत में काम रह रही उनकी एक अन्य बहन खोरीनबाई भी वहां पहुंच गई और अपने भाई बहनों को बचा पाती उसके पहले भालू ने उस पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शव के पास जाते ही करता था हमला
आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सूचना गांव तक पहुंचाई जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग और ग्रामीणों ने किसी तरह घायल महिला को बाहर निकालकर कांकेर मेडिकल कालेज भेजा, लेकिन दो शवों को उठाने में वन विभाग , पुलिस और ग्रामीणों के पसीने छूट गए। भालू शव के पास आते ही लोगों को दौड़ा रहा था।
रायपुर की एक्सपर्ट टीम ने किया रेस्क्यू
करीब 4 घंटे बाद रायपुर से पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने भालू को ट्रेंकुलाइज गन से बेहोश कर काबु में किया, लेकिन ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि बेहोश भालू को जब वन विभाग की टीम बाहर निकाल रही थी तब लाठी डंडे लेकर उस पर टूट पड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगो को संभाला और भालू को पिंजड़े में कैद किया गया तब जाकर दोनों भाई बहनों के शव को उठाया जा सका।
गांव में पसरा मातम
भालू को फिलहाल कांकेर लाया गया जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वही एक झटके में तीन सगे भाई बहनों के परिवार के यूं उजड़ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। Bhalu Ka Hamla वही रोजाना क्षेत्र में भालू तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और ग्रामीण वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे है।



