Blog

भारतीय सेना में होगी ‘बस्तर रेजिमेंट’ की स्थापना! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय शर्मा को भेजा पत्र

बिगुल
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जहां भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की दिशा में एक अहम पहल की गई है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना का प्रस्ताव भेजा था.

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जहां भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की दिशा में एक अहम पहल की गई है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना का प्रस्ताव भेजा था. अब रक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर जवाब देते हुए बताया है कि मामले की जांच और परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा था पत्र
26 जून 2026 को भेजे गए पत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि बस्तर संभाग के आदिवासी युवाओं ने वर्षों से नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है. उन्होंने लिखा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी बस्तर के जवान कुशलता से कार्य कर रहे हैं और भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

रक्षा मंत्री का आया जवाब
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई 2026 को भेजे जवाब में लिखा कि 26 जून का पत्र मिल गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर रेजिमेंट बनाने के प्रस्ताव पर जांच और विचार की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम बोले- बड़े पैमाने पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग रक्षा मंत्री के समक्ष रखी थी, जिस पर अब सकारात्मक जवाब प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर रेजिमेंट के गठन से क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती के अधिक अवसर मिलेंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button