Blog

विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर! रायपुर में पार्टी की अहम बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

बिगुल
छत्तीसगढ़ में भले ही विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है. राजधानी रायपुर में बीजेपी की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हो गई है, जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक हुई.

संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
साल 2028 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. चुनाव में अभी करीब दो साल का वक्त है, लेकिन बीजेपी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है. राजधानी रायपुर में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?
बैठक में सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

एजेंडा 2028 पर बनी रणनीति
पिछली बैठकों में दिए गए दायित्वों और कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही संगठन की मजबूती के लिए आगे की कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ. बैठक का सबसे अहम एजेंडा 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति रहा. पार्टी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, आम लोगों से सीधा संवाद बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया.

इसके अलावा बैठक अलग-अलग कार्यक्रम तैयार कर लोगों के बीच पहुंचने को भी निर्देशित किया गया. विधानसभा सत्र खत्म होने के तुरंत बाद हो रही इस बैठक को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है.

कांग्रेस ने साधा निशाना
बीजेपी का दावा है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर पार्टी 2028 के चुनाव में भी जीत का लक्ष्य हासिल करेगी. वहीं, भाजपा के संगठन पर तंज कस्ते हुए पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा भाजपा में बहुत ज्यादा गुटबाजी है, उनके मुखिया रिमोट से चल रहे हैं. देश की कानून व्यवस्था एक तरफ और छत्तीसगढ़ की एक तरफ इनका कोई मंत्री ठीक से जवाब नहीं दे पाता. एक दूसरे के खिलाफ भाजपा के नेता चल रहे हैं.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button