मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ससुराल पहुंचे

बिगुल
जबलपुर. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर अपने ससुराल पहुंचे, मुख्यमंत्री मोहन यादव साथ में थे। जबलपुर की पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के निवास पर जेपी नड्डा और डॉ. मोहन यादव पहुंचे। पूरे परिवार से मिलकर हालचाल जाना। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, जबलपुर प्रत्याशी आशीष दुबे भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह समेत एवं अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जबलपुर में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की बात पर भरोसा कौन करता है? राहुल गांधी की बातों में तथ्य और गंभीरता नहीं होती है। उनकी खुद की पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।



