Blog

भाजपा : प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस को दी चेतावनी, नक्सलियों के नाम पर राजनीतिक दुकानदारी चला रही है कांग्रेस

श्री श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि शांति और भरोसे की बात कम-से-कम कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष बैज न ही करें, तो बेहतर है। सामंतवादी सोच के साथ बस्तर के राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या करके कांग्रेस ने आदिवासियों का जो विश्वास तोड़ा था, बस्तर की अधिकांश समस्या की जड़ में कांग्रेस के ऐसे ही अनेक कृत्य हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सल उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़कर लगातार विकास के माध्यम से विश्वास बहाली में जुटी है। कांग्रेस के शासनकाल में नक्सली गतिविधियों का जिस तरीके से विस्तार हुआ है, उससे यह साफ दिखता है कि कांग्रेस के शासनकाल में ही नक्सली गतिविधियां फली-फूली हैं। भाजपा की सरकार ने बस्तर से लेकर नक्सल प्रभावित आदिवासी इलाकों तक विकास के कार्य किए हैं और नक्सलियों के हौसलों को तोड़ने का काम किया है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर होता यदि प्रदेश हित में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए, नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बैज कोई सार्थक व सुपरिणामकारी सुझाव देते। उनके उन सुझावों पर निश्चित ही प्रदेश की भाजपा सरकार अमल करती, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नक्सलियों के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाना चाहती है, अपनी राजनीति चलाना चाहती है। यह देश और प्रदेश के लिए दुर्भाग्य का विषय है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का कृत्य ही ऐसा था कि बस्तर के आदिवासी समुदाय ने 12 की 8 सीटें भाजपा को दी और सरगुजा की जनजाति बहुल 14 सीटों पर कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर एक सुझाव मांगने के नाम पर भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजनीति कर रही है, फरेब कर रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button