Blog

छत्तीसगढ़ सरकार का बोल्ड फैसला.. किसी भी सरकारी दफ्तर में 3 साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, जानें किस तरह होगा फेरबदल

बिगुल
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। (Chattissgarh New Rules on Employee Transfers) राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य-पटल (डेस्क असाइनमेंट) में अब हर तीन वर्ष में बदलाव किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
एक ही डेस्क पर लंबे समय तक नहीं रहेंगे कर्मचारी

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों तक एक ही शाखा या एक ही डेस्क पर कार्यरत रहते हैं। इससे कार्य प्रणाली में एकरूपता आ जाती है और कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार के कार्यों का अनुभव नहीं मिल पाता। इसी कारण अब समय-समय पर कार्य-पटल बदलने की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कर्मचारियों का अनुभव बढ़े और कार्यालयों का कामकाज अधिक प्रभावी हो सके।
विशेष परिस्थिति में मिलेगी छूट

आदेश के अनुसार, कार्य-पटल बदलते समय संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य की प्रकृति और कार्यालय के हित का ध्यान रखा जाएगा। (Chattissgarh New Rules on Employee Transfers)यदि किसी विशेष कारण से किसी अधिकारी या कर्मचारी को उसी डेस्क पर बनाए रखना जरूरी हो, तो इसके लिए सक्षम अधिकारी की लिखित और कारणयुक्त अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
Join Our Whatsapp Group

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button