Blog

ब्रेकिंग : नौ करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित, भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर बन रहा था पुल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब विकास कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल तेज बहाव और भारी बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। यह पुल छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनने वाला था।

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह पुल गरियाबंद जिले के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण उदंती नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निर्माणाधीन पुल तेज बहाव का दबाव नहीं झेल सका और अचानक ढह गया।

जिले में पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब विकास कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल तेज बहाव और भारी बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। यह पुल छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनने वाला था। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह पुल गरियाबंद जिले के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण उदंती नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निर्माणाधीन पुल तेज बहाव का दबाव नहीं झेल सका और अचानक ढह गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button