ब्रेकिंग : कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का फिर एक आपत्तिजनक बयान, ‘हिड़मा कोई पाकिस्तानी नहीं था, उसकी विचाराधारा को स्वीकार करना चाहिए’ बस्तर में नक्सली थे तो जल जंगल जमीन बचा हुआ था !

बिगुल
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का फिर एक बेहद आपत्तिजनक बयान आया है। एक नेशनल टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने दोहराया कि नक्सली कमांडर हिड़मा अपने इलाके के ग्रामीण युवाओं के लिए एक आदर्श था। हिड़मा कोई पाकिस्तान का नहीं था बल्कि वह भारत का ही नागरिक था। उसकी एक विचारचारा थी तो आपको इसे स्वीकार करना चाहिए।
श्रीवास्तव ने चैनल से बातचीत करते हुए आगे कहा कि नक्सलियों के रहने से जल जंगल जमीन बचा हुआ था लेकिन अब वहां से नक्सलवाद की सफाई के बाद वहां के जल जंगल जमीन पर खतरा आन पड़ा है। उन्होंने इसके लिए अदानी को जिम्मेदार ठहराया।
हालांकि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने नक्सल उन्मूलन अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि नक्सली बस्तर में जो कर रहे थे, उसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मालूम होवे कि चंद दिनों पहले एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बस्तर के नक्सली कमांडर हिड़मा को युवाओं का आइडल यानी आदर्श बताया था जिसके बाद काफी घमासान मचा हुआ है।
कल विधानसभा का मानसून सत्र में भी जब नक्सलवाद को लेकर सदन में चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस को उसका बहिष्कार करना पड़ा। संभवतः इस बहिष्कार के पीछे कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का यह बयान ही आधार समझा जा रहा है जिसके चलते भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।
देखिए वीडियो :
https://www.facebook.com/share/v/1BYL5gSCDz/



