Blog

ब्रेकिंग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, राष्ट्रपति भवन में सपत्नीक लिया आशीर्वाद, मुर्मू ने रायपुर प्रवास की याद को ताजा किया

बिगुल

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपत्नी मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी साथ थीं। श्री मिश्रा ने राष्ट्रपति को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और अंगरखा उपहार स्वरूप दिया गया। श्रीमती मुर्मू ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ के मंदिर के प्रवास की यादें ताजा की। श्री मिश्रा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और खुद की विधानसभा जीत के बारे में बताया तथा राष्ट्रपति से आशीर्वाद भी लिया।

जानते चल कि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैं। इसके पहले उन्होंने जयपुर में प्रवास किया तथा भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। पुरंदर मिश्रा राजधानी के भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हैं तथा भगवान जगन्नाथ और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button