ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद किया गया था भर्ती, अब तक चार मौतें

बिगुल
बिलासपुर. सेंट्रल जेल में फिर एक कैदी की मौत हो गई. सीने की दर्द की शिकायत डॉक्टरों ने किया मृत परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित घोषित कर दिया. एक पीएम रिपोर्ट माह के अंदर जेल में का इंतजारपर उसे सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की यह चौथी घटना है.
इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है. वह वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा था और सेंट्रल जेल में निरुद्ध था. बताया गया कि प्रभु कुमार पिछले कई दिनों से सीने में दर्द की शिकायत से परेशान था. उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था. सोमवार को अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही थी और आवश्यक उपचार भी दिया जा रहा था. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. केंद्रीय जेल में पिछले एक महीने के दौरान यह चौथी मौत है. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने जेल के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं, कैदियों की नियमित चिकित्सकीय निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी है.



