ब्रेकिंग : लैंसकार्ट के शो-रूम में हंगामा, धर्म जागरण की महिला प्रमुख भारवी वैष्णव ने चश्मा तोड़कर जताया विरोध, कंपनी पर हिन्दु आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

बिगुल
रायपुर. प्रसिद्ध चश्मा ब्राण्ड कंपनी लैंसकार्ट को राजधानी रायपुर में भी तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा है। धर्म जागरण समिति की सह संयोजिका भारवी वैष्णव ने आज संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ लैंसकार्ट के शो रूम पहुंची तथा कंपनी के हिंदु विरोधी आदेश का विरोध किया।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को तिलक लगाया तथा खरीदे गए लैंसकार्ट के चश्मे को यह कहकर तोड़कर विरोध जताया कि चश्मा सिर्फ देखने के लिए नहीं नज़रिया साफ रखने के लिए भी होता है। उन्होंने कंपनी को हिदायत दी कि वह हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने से बचे। सुश्री भारवी ने लैंसकार्ट के हिन्दु कर्मचारियों को हिदु धर्म के संस्कारों को समझाया तथा उस पर गर्व करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आदेश का विरोध करना सीखिए जो आपके धर्म और संस्कार की नीति रीति के खिलाफ हो। कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारियों को तिलक लगाया तथा जयश्रीराम का नारा भी लगवाया।

धर्म जागरण समिति की सह संयोजिका भारवी वैष्णव ने बताया कि लेंसकार्ट कंपनी ने अपने एक आदेश में कहा था कि हिन्दु कर्मचारियों को भगवा तिलक लगाकर तथा हाथ में कलावा बांधकर नही आना चाहिए। जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दी गई थीं। इसके बाद हिन्दु संगठनों ने देशभर में इसका विरोध जताया तथा कंपनी के आदेश का विरोध करते हुए हिंन्दु एकता का प्रदर्शन किया। सुश्री भारवी ने कहा कि हर सनातनी को ये बात ध्यान रखनी है जहाँ सनातन संस्कृति का अपमान हो, वहाँ उस जगह का बहिष्कार करें।
तगड़ा विरोध प्रदर्शन सहने के बाद लेंसकार्ट कंपनी ने सफाई दे दी है कि सभी के आस्था का सम्मान किया जायेगा
देखिए वीडियो : https://twitter.com/i/status/2046175511072981082


