मध्यप्रदेश

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

बिगुल

हरदा :- सलकनपुर देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग घायल बताय जा रहे हैं। राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है।अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शहर के पिल्याखाल निवासी रामाधार कैथवास के परिवार के लोग देवी दर्शन करने सलकनपुर जा रहे थे।

तभी हरदा छीपानेर मार्ग पर ग्राम भुवनखेड़ी के पास अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। इस घटना में कार सवार सुनीता बाई उम्र 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, अन्य सभी लोग घायल हो गए। साथ ही सकून बाई उम्र 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर किया गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button