भोरमदेव मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, महाअनुष्ठान में हुए शामिल, कांवड़ यात्रियों को लिए किया एलान

बिगुल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या के साथ भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भाग लिया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की।
क्या बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है।



