Blog
सीएम विष्णुदेव साय का ‘किसान अवतार’: बैलों के साथ खेत में आये नजर, हल चलाकर की बियासी

बिगुल
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के लिये सावन सोमवार का तीसरा दिन खेती-किसानी के नाम रहा। वे सुबह-सुबह बैलों को लेकर पानी भरे खेत में हल की मूठ और बैलों को हांकने के लिये छड़ी थामे किसान के रूप में नजर आये। जशपुर जिले के अपने गांव बगिया में हल चलाकर बियासी की।
इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और बचपन से खेती-किसानी को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। ये मोर माटी, मोर किसानी और मोर अभियान है। मुख्यमंत्री ने हरे-भरे खेत में मिट्टी की सौंधी सुगंध और बैलों के साथ खेती करते हुए कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। खेतों के बीच बिताया समय मन को असीम सुकून देने के साथ नई ऊर्जा से भर देता है।



