राजनीति

सम्मेलन : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कांकेर में हुंकार भरेगी, पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

बिगुल
कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर रायपुर पहुंचेगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होने के साथ ही प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। सभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 3 बजे दिल्ली लौटेंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. जहां वे कांकेर गोविंदपुरा मैदान में आयोजित पंचायती राज एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी. प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी. इस दौरान कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपये के 518 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

बता दें कि 7 महीने में छत्तीसगढ़ में ये प्रियंका गांधी का चौथा दौरा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत मंत्रिमंडल के सदस्य समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय समेत प्रदेश के नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सम्मेलन में प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है.

प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है. जिला पुलिस के अलावा BSF और CRPF की टुकड़ी भी मौके पर तैनात की गई हैं. 500 से ज्यादा जिला पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. दिल्ली से सीआरपीएफ की स्पेशल टीम भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए कांकेर आ चुकी है. हेलीकॉप्टर से उतरकर प्रियंका जिस गाड़ी से सभा स्थल तक आएंगी, वो पूरी तरह से बुलेट प्रूफ होगी और मंच के पास तक प्रियंका गांधी को लेकर पहुंचेगी.

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button