कारोबारी विकास गर्ग को ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, रायपुर लेकर पहुंची टीम, कोर्ट में करेगी पेश

बिगुल
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें रायपुर लेकर पहुंची है.

कारोबारी विकास गर्ग को लेकर रायपुर पहुंची ED
अब ईडी की टीम विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने के लिए रवाना हो गई है. एजेंसी कोर्ट से उनकी रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले में विस्तृत पूछताछ की जा सके.
सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान महादेव सट्टा ऐप नेटवर्क, मनी ट्रेल, वित्तीय लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। पूछताछ में मामले से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
खबर में अपडेट जारी है…