Blog

दुर्ग के बैंक में 1 करोड़ का गबन: 267 महिला ग्राहकों के करोड़ों रुपए कंपनी खाते में जमा नहीं; दो अरेस्ट

बिगुल
धमधा थाना क्षेत्र में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ी सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शाखा में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। पुलिस ने 267 महिला ग्राहकों के लोन की रकम में धोखाधड़ी के आरोप में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन कर्मचारियों पर 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये कंपनी के खाते में जमा न करने का आरोप है।

कंपनी के स्टेट हेड ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। यह कंपनी बैंक की ओर से महिलाओं को लोन देती है और किस्तों की वसूली करती है। मई 2026 में धमधा शाखा के ऑडिट में अनियमितता का खुलासा हुआ।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button