मध्यप्रदेश

दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, शिवराज ने प्रियंका से पूछे सवाल

बिगुल

भोपाल :- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने इंडी गठबंधन और चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश आ रही प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है।सीएम शिवराज ने कहा कि आज प्रियंका मध्यप्रदेश आ रही हैं मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं। इंडी गठबंधन बना, जिसमें सपा भी है आप भी है, दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती यह आपस में ही लड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कल कहा कांग्रेस तो चालू पार्टी है। यह लोगों को ठगती है इस पर भरोसा करके हमने गलती की, यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, वो कह रहे हैं कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। राहुल गांधी को उन्होंने झूठ बता दिया कि 72 साल मेरी उम्र है। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वे 80 साल के आदमी है। अब कमलनाथ सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है?

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं तो एक ही सवाल पूछना चाहता हूं। प्रियंका आप कहते हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो पीएम और सीएम किसान सम्मन निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था। जब तुम्हारी सरकार आई तो वादा खिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। झूठ बोले कौआ काटे लेकिन प्रियंका गांधी जवाब दें- कि कांग्रेस ऐसा दलदल क्यों बन गई है जिसमें इंडी गठबंधन ही धंस गया। कोई आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। मैडम प्रियंका, आप जब मध्यप्रदेश आती हो तो झूठ की दुकान खोल देती हो।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button