Blog

छात्रा पर लगा दुकान में चोरी करने का आरोप, परेशान होकर की आत्महत्या, कोरिया पुलिस जांच में जुटी

बिगुल
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में IC मार्ट में कथित चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए IC मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर पुलिस लाइन क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती सामान खरीदने के लिए IC मार्ट गई थी. आरोप है कि मार्ट प्रबंधन ने उस पर चोरी का आरोप लगाया.

जुर्म कबूल कराने का दबाव बनाया
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ट संचालक ने युवती से एक-एक सामान की पर्ची बनवाकर उस पर लिखवाया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान में चोरी की है. इसके बाद उस लिखित बयान पर युवती से हस्ताक्षर भी कराए गए. आरोप यह भी है कि मार्ट प्रबंधन ने उससे 20,000 रुपये की मांग की और उसकी स्कूटी भी अपने कब्जे में रख ली.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद युवती मानसिक रूप से काफी परेशान और तनाव में आ गई. बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया. पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button