Blog

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में कुल 722 तेंदुए, देश में पांचवे नंबर पर हमारा राज्य, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने जारी की रिपोर्ट, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तेंदुए, तेंदुआ स्टेट घोषित

बिगुल

रायपुर. वन्यजीवों के लिहाज से बड़ी खुशखबरी है। देश में तेंदुओं के कुनबे में बढ़ोत्तरी जारी है। 2022 की गणना रिपोर्ट में देश में इनकी संख्या बढ़कर औसतन 13874 हो गई है, जिसमें 2018 के मुकाबले एक हजार से अधिक और तेंदुए जुड़ गए है। 2018 में देश में औसतन 12,852 तेंदुएं पाए गए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुएं पाए गए है।

तेंदुओं की 2022 की गणना रिपोर्ट जारी

दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा है, जिसमें कर्नाटक को पछाड़ते हुए यह जगह बनाई है। महाराष्ट्र में कुल 1985 तेंदुएं मिले है। वहीं कर्नाटक में इस बार 1879 तेंदुए पाए गए है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को तेंदुओं की 2022 की यह गणना रिपोर्ट जारी की है। इससे पहले तेंदुओं की 2018 की गणना रिपोर्ट 2022 में जारी की गई है।

तेंदुओं की संख्या में डेढ़ फीसद की वृद्धि दर्ज

इस मौके पर उन्होंने वन्यजीवों की बढ़ती संख्या को पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से शुभ संकेत बताया और कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम अब पूरी दुनिया को एक पृथ्वी, एक परिवार व एक भविष्य की तरह देख रहा है। रिपोर्ट के तहत इस दौरान मध्य भारत और पूर्वी घाटों में तेंदुओं की संख्या में डेढ़ फीसद की बड़ी वृद्धि दर्ज हुई है।
यह गणना प्रत्येक चार साल बाद कराई जाती है

जबकि शिवालिक पहाडियों और गंगा के मैदानों में इनकी संख्या में 3.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 2018 में इस क्षेत्र में 1253 तेंदुए पाए गए थे, जबकि 2022 में यहां 1109 तेंदुए ही पाए गए है। इसके साथ ही यह तेंदुओं की गणना की पांचवीं रिपोर्ट होगी। मंत्रालय की ओर से तेंदुओं की यह गणना प्रत्येक चार साल बाद कराई जाती है।

2022 की गणना में प्रमुख राज्यों में पाए गए तेंदुए
मध्य प्रदेश 3907
महाराष्ट्र 1985
कर्नाटक 1879
तमिलनाडु 1070
छत्तीसगढ़ 722
राजस्थान 721
उत्तराखंड 652
उत्तर प्रदेश 371
तेलंगाना 297
बिहार 86
झारखंड 51

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button