Blog
नशे में धुत युवक, युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल

बिगुल
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे में धुत्त युवक, युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल हुआ है। सभी नशे में धुत नजर आ रही थी और जमकर हंगामा कर रही थी। इसी बीच इस युवती का किसी ने वीडियो बना लिया और बाद में इसे वायरल कर दिया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ये युवती नशे में ड्रामा कर रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर में नशे में धुत युवक, युवतियों ने बीच सड़क पर जमकर ड्रामा किया। हाथ में शराब की बोतल के साथ आए युवक नजर आ रह है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पेट्रिशियन होटल में संचालित इल्यूम बार से नशे के धुत में युवक युवतियों का विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है।



