Blog

अवॉर्ड : पत्रकार अखिलेश शुक्ला को मिला 40 अंडर 40 पत्रकारिता पुरस्कार, यूपी के डिप्टी सीएम के हाथों हुआ सम्मान

बिगुल

शहडोल जिले के ग्राम एताझर निवासी अखिलेश शुक्ला ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्हें एक्सचेंज4मीडिया एवं ‘समाचार4मीडिया’ संस्थान की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित पत्रकारिता 40 अंडर 40′ अवार्ड प्रदान किया गया है.

सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सोमवार 28 जुलाई को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में संपन्न हुआ। म्मउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने वाले अखिलेश शुक्ला ई टीवी भारत के संवाददाता हैँ. वह वन, पर्यावरण, क़ृषि एवं जीव जंतुओं तथा ग्रामीण पत्रकारिता की अपनी विशिष्ट शैली के लिए पहचाने जाते हैँ. आदिवासी बाहुल्य शहडोल के विचारपुर गांव की ग्रामीण फुटबाल प्रतिभाओं पर केंद्रित उनकी ख़बर के बाद उसे मिनी ब्राजील गांव नाम से ख्याति मिली. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में मिनी ब्राजील गांव के फुटबाल खिलाड़ियों का उल्लेख किया. इसके बाद गांव के कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए जर्मनी भेजा गया. अखिलेश शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी 24 घंटे छत्तीसगढ़ से की थी. हालांकि उन्होंने टीवी और एंकरिंग करने के बजाय ग्रामीण पत्रकारिता को प्राथमिकता दी. उन्होंने पुरस्कार श्रद्धेय मीडिया के युगदृष्टा श्री रामोजी राव तथा ई टीवी भारत समूह को समर्पित किया है. उन्होंने कहा, इस सम्मान से उन्हें पर्यावरण के प्रति बेहतर लेखन के लिए प्रेरणा मिलेगी.

‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ देश के उन युवा पत्रकारों को सम्मानित करने का प्रतिष्ठित मंच है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्य के दम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 40 अंडर 40 मतलब देश के 40 साल के अंदर के 40 बेस्ट पत्रकार, जिसे पूरे देशभर से चुना जाता है, इसके लिए इस वर्ष भी ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने जूरी चेयर की भूमिका निभाई। प्रतिष्ठित जूरी पैनल में देश के कई दिग्गज पत्रकार शामिल रहे, जिन्होंने देश के 40 साल से कम उम्र के बेस्ट 40 पत्रकार चुने, जो अपने अपने क्षेत्र में हटके काम कर रहे हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button