महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, साढ़े 7 लाख रुपए ऐंठने के लगे हैं आरोप

बिगुल
उज्जैन. मध्य प्रदेश उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने कीटनाशक पीक कर खुदकुशी का प्रयास किया। भक्तों और सहयोगियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
दरअसल, बीते दिनों महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता पर साढ़े सात लाख रुपये लेकर महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी ने आत्मदाह की बात कही थी। वहीं आज उन्होंने कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद भक्तों और उनके सहयोगी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि शनिवार को श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास महामाया आश्रम में संत सुरेश्वरानंद पुरी का चादर विधि समारोह हुआ। इसके बाद महंत सुरेश्वरानंद पुरी और महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता में विवाद खड़ा हो गया। जहां सुरेश्वरानंद पुरी ने आत्मदाह की धमकी देते हुए महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी माता पर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। वहीं चिमनगंज मंडी थाना पुलिस में मंदाकिनी माता और उनके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज करा दी थी।