Blog

विधायक धरमलाल कौशिक ने झारखण्ड में संभाला चुनावी मोर्चा, जिलाध्यक्ष,लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

बिगुल
जमशेदपुर. झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने जमशेदपुर लोकसभा संयोजकनंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्षण तड्डू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु वोझा के साथ परिचयात्मक बैठक कर चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई।

बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरपाल सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा श्री संतोष देवांगन जी, जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष श्री हितेश यादव जी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच कार्ययोजना के तहत कार्यों का विभाजन किया गया जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार श्री धरम लाल कौशिक जी एवं विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी, पोटका विधानसभा श्री रजनीश सिंह जी, जुगसलाई विधानसभा श्री विकास महतो जी, श्री संतोष देवांगन जी, बहरागुड़ा श्री कृष्ण कुमार बांधी जी, श्री पवन गर्ग जी, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा श्री हरपाल सिंह जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, घाटसीला विधानसभा श्री सौरभ सिंह जी,श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री हितेश यादव जी को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button