मध्यप्रदेश

झाबुआ में बादलों की आवाजाही ने बढ़ाई ठंडक, दिन में असर कम

बिगुल

झाबुआ :- पिछले दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। स्थिति यह है कि दिन में ठंड का असर कम ही बना रहता है। सुबह-शाम अधिक ठंड का असर हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

सुबह-सुबह तो हल्का कोहरा छाया रहता है। दो-तीन दिनों से दिन व रात में बादलों की आवाजाही के कारण कम ही ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो बढ़कर सोमवार को 32.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह रात का तापमान शनिवार को 15.02 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर सोमवार को 17.02 डिग्री सेल्सियसदर्ज हुआ है।

कुछ दिन पूर्व ठंड का असर तेज हुआ था। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई थी। 13 नवंबर को इस वर्ष सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से अब तक तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 31-32 डिग्री के आसपास अब तक दर्ज हो रहा है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button