Blog

मर्डर मिस्ट्री : ऑनलाइन मंगाया था क़त्ल के लिए चाकू, मालिक को कहा ‘अब नहीं आऊंगा, गौरेला हत्या मामले में पढ़े पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

बिगुल
गौरेला-पेंड्रा मरवाही. शहर में सामने आएं रंजना यादव के जघन्य हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी कातिल को गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली है।

अपनी गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उसने अपनी अपने इस साजिश का कच्चा चिट्ठा भी पुलिस के सामने खोला हैं। उसने बताया हैं कि हत्या के लिए जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया वह उसने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से मंगाया था।

दरअसल कल यानी बुधवार 26 जून की दोपहर गौरेला में एक युवती रंजना यादव की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामलें का जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने चंद घंटे में ही पूरा खुलासा कर दिया। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी दुर्गेश प्रजापति की पहले ही दो शादी कर चुका था, जिसके बच्चे भी थे। मरवाही के लोहारी गांव में रहने वाला और मरवाही के अमित फयूल्स पंप में सेल्समैन का काम करने वाला 29 साल के दुर्गेश का प्रेम संबंध रंजना से था पर पिछले दो महीने से मृतका दुर्गेश से बातचीत बंद कर दी थी। इतना ही नहीं उसने दुर्गेश का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

बावजूद इसके दुर्गेश उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा। उसने बाद में रंजना से अपने दिए गिफ्ट और मोबाईल भी वापस मांगा और उसको दबाव बनाने लगा और मिलने के लिये बुलाया। बुधवार सुबह वह अपने पेट्रोल पंप मालिक को सुबह 8 की जगह सुबह 6 बजे ही फोन कर छुटटी मांगी और अब नहीं आउंगा बोलकर चला गया।

पहले ही रच ली थी साजिश
पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी और 15 दिन पहले शॉपिंग साईट अमेजन से उसने चाकू भी मंगाया और आज योजना अनुसार पहले गोरखपुर में रंजना के निकलने का इंतजार किया फिर पीछा करते हुये गौरेला स्टेट बैंक घटनास्थल आया। यहाँ उसने पहले रंजना के ममेरे भाई के सामने काफी बात किया और मोबाईल जैसे ही रंजना ने दुर्गेश को वापस किया। दुर्गेश ने अमेजन से मंगाई गयी उसी चाकू को निकालकर पहले पेट समेत गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया और काफी देर तक लाश के पास ही मौजूद रहा। इस दौरान किसी ने उसको पकड़ने की कोशिश नहीं की।

हत्या की नियत से पहुंचा था दुर्गेश
आरोपी हत्या की तैयारी से आया था और अपने साथ एक शर्ट और लेकर आया था। उसने घटनास्थल से फरार होने के बाद अपने कपड़े बदले और इलाके में ही घूमता रहा। वहीं मरवाही पुलिस की घेराबंदी के दौरान उसने भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने चिचगोहना गांव के पास उसे धार दबोचा।

आरोपी दुर्गेश ने वारदात को अंजाम देने के बाद शराब पिया किया और पुलिस को भी धमकाने का प्रयास करता रहा। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्यवाही में एएसपी ओम चंदेल, एसडीओपी श्याम सिदार और दीपक मिश्रा सहित गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे, नवीन मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों तथा साईबर सेल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button