पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन, राजस्व संबंधी कार्य होंगे प्रभावित…
![](https://thebigul.com/wp-content/uploads/2023/08/download-2023-08-29T113445.008.jpg)
बिगुल
भोपाल :- मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर स्थानीय तहसीलों के पटवारी संघ ने सोमवार को नायब तहसीलदार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने ज्ञापन सौंप दिया। पिछले तीन दिन से पटवारी सामूहिक अवकाश पर चल रहे थे, उनकी मांग पत्र को तरजीह नहीं मिलने पर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है।
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन है। अपनी मांगों को लेकर अब पटवारियों ने आर पार की लड़ाई कर रहे हैं। प्रदेश के 19 हज़ार पटवारियों की कामबंद हड़ताल पर है। वेतनमान को लेकर लंबे समय से शिवराज सरकार से नाराज चल रहे पटवारियों ने लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
25 साल से ग्रेड पे और प्रमोशन की मांग लेकिन अब तक सरकार ने ध्यान नही दिया। जिसकी वजह से लगातार 19 हजार पटवारी हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से जनता से जुड़े काम काफी प्रभावित हो रही है। जमीन ,राजस्व और किसानों से जुड़े कामों पर पड़ असर रहा है।