Blog

रायपुर के 70 वार्डों में फ्री में मिलेगा पौधा, नेचर्स एटीएम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, पढ़ें पूरी खबर

बिगुल
छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को फ्री में मनचाहा पौधे मिलेंगे। ये पौधे ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली बढ़ाना है। लोगों में अभियान को लेकर हर्ष की लहर है।

छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को फ्री में मनचाहा पौधे मिलेंगे। ये पौधे ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली बढ़ाना है। लोगों में अभियान को लेकर हर्ष की लहर है। राज्य सरकार ने ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ाते हुए रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

हर वार्ड तक पहुंचेगा वाहन
मामले में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि रायपुर वन मंडल के शुरू किए गए पौधा वितरण वाहन के माध्यम से शहर के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का संचालन प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

मिलेंगे फलदार-छायादार पौधे
‘नेचर्स एटीएम’ से फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे जायेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण कराना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button