Blog

सेक्स सीडी कांड : अब राज्य की अदालत में होगी सुनवाई, विधायक मूणत बोले, विनोद वर्मा और अन्य साथियों की बढ़ेगी मुसीबतें

बिगुल

रायपुर. कथित सेक्स सीडी कांड में सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट में दीगर राज्य में सुनवाई करने के आवेदन को वापस लेने के साथ राज्य में सुनवाई होने का रास्ता खुल गया है।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि डर के कारण सीबीआई को प्रतिबंधित किया था।

गौरतलब है कि सीबीआई ने जब सुप्रीम कोर्ट में जब आवेदन दीगर राज्य में सुनवाई हेतु लगाया था उस समय भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में शासन कर रही थी।

चूंकि अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापस हुई है अब वातावरण भूपेश बघेल और उनके सहयोगी विनोद वर्मा के अनुकूल नहीं होने के कारण और परिस्थितियों के परिवर्तन होने के बाद फिर से सुनवाई राज्य की अदालत में होगी।

अब इस केस में जल्द से जल्द सुनवाई शुरू होने जा रही है और फर्जी सेक्स सीडी केस मामलें में तमाम सुबूतों के 200 गवाहों द्वारा न्यायलय में साबित कराया जाएगा। फर्जी सेक्स सीडी कांड के गवाहों को अब किसी भी प्रकार से खतरा नहीं होने का कारण जल्द से जल्द फर्जी सेक्स सीडी मामलें में फैसला आएगा जिसमें भूपेश बघेल-विनोद वर्मा और अन्य साथियों की मुसीबतें बढ़ने की संभावना है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button