खास खबर : आईजी अजय यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया, एसपी, आईपीएस अंकिता शर्मा उपस्थित रहीं

बिगुल
सपनों को पंख तब मिलते हैं, जब हौसले अनुशासन से मिलते हैं।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा आयोजित “Felicitation & Interaction Session for Girls & Women” में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने संघर्ष, अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और भारत के लिए पदक जीतने की प्रेरक यात्रा साझा की।
इस अवसर पर राजनांदगांव
संभाग के आईजी, आईपीएस अजय यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिले की एसपी, आईपीएस अंकिता शर्मा भी उपस्थित थीं।
ज्ञानेश्वरी यादव के बचपन के संघर्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर, माता-पिता का अटूट विश्वास, कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण और तिरंगे को विश्व मंच पर लहराते देखने का गर्व—हर अनुभव ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर दिया।
राजनांदगांव पुलिस का विश्वास है कि प्रेरणा की एक कहानी, हजारों सपनों को नई उड़ान दे सकती है।
एक संवाद… जिसने हर बेटी से कहा— “तुम भी कर सकती हो।” 🇮🇳



