बयान : विदेश भाग सकते हैं टुटेजा और ढांड इसलिए तत्काल गिरफ्तारी हो : छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे की मांग
![](https://thebigul.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-27-09-29-45-94_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
बिगुल
छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने पूर्व आईएएस विवेक ढांड, अनिल टुटेजा, त्रिपाठी, अनवर ढेबर, बक्शी और भाटिया को जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि ये आरोपी विदेश भाग सकते हैं इसलिए भाजपा सरकार इनकी अविलंब गिरफ्तारी करे।
श्री दुबे के साथ साथ छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े जी पी चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, देवेंद्र सोनबेर, चेतन देवांगन, विमल ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, गिरधारी ठाकुर, कुंज बिहारी साहू तथा अशोक कश्यप ने कहा है कि पद का दुरुपयोग कर, सैकड़ो करोड़ रूपया छत्तीसगढ़ की जनता का डकारने वाले नौकरशाह, राजधानी में जगह-जगह कहते फिर रहे हैं कि भाजपा की नई सरकार से समझौता कर चुनावी फंड देकर प्रकरण रफा दफा हो जाएगा।
याद रहे भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए भाजपा के कार्यालय में घोषणा की थी कि भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा, अब उस वादे को पूरा करना चाहिए।
अनिल दुबे ने सतर्क करते हुए कहा कि अनिल टुटेजा और विवेक ढांड अपना सारा पैसा विदेशी बैंक में ट्रांसफर कर विदेश भागने की फिराक में है अतः उनकी गिरफ्तारी तत्काल की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।