Blog

वरिष्ठता से पदोन्नति की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

बिगुल
जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा के माध्यम से स्कूल शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कबीरधाम जिले के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों की लंबित मांगों और स्थानीय समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा के माध्यम से स्कूल शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को पदोन्नति देने समेत कई मांगें उठाई हैं।

एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि व्याख्याता, शिक्षक, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के सभी रिक्त पदों पर टीईटी की अनिवार्यता के बिना वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए। शिक्षक संवर्ग के लिए सीमित विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग भी की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने संविलियन से पहले की सेवा अवधि को पूर्ण पेंशन के लिए गणना में शामिल करने, डीएड एवं समकक्ष योग्यता रखने वाले शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स शुरू करने और मिडिल स्कूल प्रधान पाठकों का नाम वरिष्ठता सूची में जोड़ने की मांग रखी। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को तीन वर्ष की सेवावृद्धि और आउट ऑफ टर्न पदोन्नति देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

शिक्षकों ने सेवापुस्तिका का स्थानीय संपरिक्षक एवं कोष-लेखा से सत्यापन, सीजीपीएफ पासबुक में डीडीओ के हस्ताक्षर के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सत्यापन, प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति और उच्च परीक्षा के लिए अनुमति पत्र जारी करने की मांग की। इसके अलावा कवर्धा ब्लॉक में प्राथमिक व मिडिल प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत शिक्षकों को फरवरी-मार्च 2022 की अंतर राशि का भुगतान तथा बोड़ला ब्लॉक में फरवरी 2022 में मिडिल प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत शिक्षकों को कोष एवं लेखा से सत्यापन के बाद भी इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलने का मामला भी उठाया गया।डीईओ एफआर वर्मा ने शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button