Blog

महिला डॉक्टर से डॉक्टर ने किया रेप, मैट्रिमोनियल साइट से तय हुआ था रिश्ता, शादी के बहाने बुलाया और फिर किया दुष्कर्म

बिगुल
जबलपुर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती ने प्रयागराज के डॉ. उत्कर्ष सिंह से मैट्रिमोनियल साइट से उसकी शादी तय की. फिर रीवा में दोनों ने इंगेजमेंट की. इसके बाद शादी की डेट भी फिक्स हुई.

आरोप है कि शादी से पहले उत्कर्ष ने महिला को शॉपिंग के लिए प्रयागराज बुलाया लिया. उसे सिविल लाइन्स में एक होटल में ठहराया. जब महिला ने मना किया, तो जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. कहा कि अब शादी हो गई. अब तुम मेरी पत्नी हो.

पीड़िता के मुताबिक डॉ. उत्कर्ष सिंह ने मांग में सिंदूर भरने के बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाया. अब फिर शादी से मना कर दिया. इसके बाद महिला ने 2 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में डॉक्टर और उसके घरवालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर और उसके घर वाले फरार हैं. पुलिस उसे तलाश रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button