Blog

छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बदइंतज़ामी का आलम, कहीं शुरू ही नहीं हुई खरीदी, खुद सुनें परेशान किसानों की व्यथा…

बिगुल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के धान खरीदी केंद्रों में इस वर्ष किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले के पाँच ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं जहां अब तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई है, जबकि जिले के अन्य 85 धान खरीदी केंद्रों में बीते आठ दिनों में किसानों ने कुल 1,58,000 क्विंटल धान बेचा है। वहीं, कल किसानों ने 83,000 पंजीकरण कराए। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंजीकरण की बढ़ाई गई तिथि के अनुसार किसान 25 तारीख तक धान बेचने के लिए पंजीयन कर सकते हैं।

धान खरीदी केंद्रों पर पहुँचने वाले किसानों ने अपनी समस्याओं का खुलकर ज़िक्र किया। किसानों का कहना है कि टोकन प्राप्त करने में लगातार परेशानियाँ आ रही हैं। कई किसानों को टोकन काटने के 8 दिन बाद की तारीख मिल रही है, जिससे उन्हें धान बेचने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों पर फटे हुए बारदाने दिए जा रहे हैं, जो किसानों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बने हैं।

एक अन्य गंभीर समस्या यह है कि नए भर्ती किए गए कर्मचारी केवल कुछ घंटे की ट्रेनिंग प्राप्त कर केंद्रों पर काम कर रहे हैं। इसके कारण कर्मचारियों का ज्ञान आधा अधूरा है और धान की सही तरीके से खरीदी नहीं हो पा रही है। किसान इस धीमी प्रक्रिया से परेशान हैं और उनका कहना है कि धान बेचने में देरी से उनकी फसल के उचित मूल्य पर बिक्री प्रभावित हो सकती है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button