मध्यप्रदेश

इस बार 27 एसटी, 18 एससी प्रत्याशी साधेंगे भाजपा का चुनावी समीकरण

बिगुल

भोपाल :- मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चार सूची जारी कर कुल 136 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इनमें 27 एसटी और 18 एससी के लिए सुरक्षित सीटों पर भाजपा ने चुनावी समीकरण साधने के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित अब तक की सूची में कुल 16 महिला प्रत्याशी भी पार्टी का चुनाव में नेतृत्व करेंगी।

महराजपुर से प्रत्याशी बनाए गए कामाख्या प्रसाद सिंह सबसे कम उम्र के प्रत्याशी है, वहीं सबसे ज्यादा उम्र के चार प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व में जयसिंह नगर से जयसिंह मरावी और जैतपुर से मनीषा सिंह प्रत्याशी थे। अब जयसिंह नगर से मनीषा सिंह और जैतपुर से जयसिंह मरावी प्रत्याशी बनाए गए है। 136 प्रत्याशियों की सूची में 11 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टिकट मिला है।

जयस मुजाल्दा गुट ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने आलीराजपुर से नवल मंडलोई, थांदला से माजू सिंह डामोर, पेटलावद से बालू सिंह गामड़ और सरदारपुर विधानसभा से राजेंद्र गामड़ को प्रत्याशी घोषित किया है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button