Blog

खेत में करंट लगने से तीन की मौत, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, CSPDCL के एमडी को नोटिस

बिगुल
बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं इस पूरे मामले पर हाई कोर्ट के खुद संज्ञान ले लिया है.

हाई कोर्ट ने बिजली विभाग के एमडी और बड़े अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है की करंट से बचाव को लेकर क्या इंतजाम किया जा रहा है? मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी.

करंट लगने से तीन लोगों की मौत
दरअसल ये घटना 3 जुलाई की है. जब सुबह दसन बाई अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए खेत की मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने अपने पुत्र सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) और विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) के साथ गई थीं. इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, देर शाम घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले. काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां पत्नी और दोनों पुत्रों के शव पड़े मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी. देर शाम होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. शनिवार 4 जुलाई को कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए.

पुलिस ने शुरु की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करंट लगने से हुई है, हालांकि करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म में गहरा शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button