मौसम ने बदली करवट, आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, कई घरों को नुकसान
बिगुल
जगदलपुर. मौसम ने करवट बदलकर भीषण गर्मी से जहां लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। बीजापुर के कुछ हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार को बीजापुर के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश का बड़ा असर हुआ।
बीजापुर के कई इलाके में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। खबर के मुताबिक, गुरुवार को गर्मी और उमस के बीच दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश के कारण कई घरों में भी पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि शाम को शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई मकानों के छप्पर उड़ा दिए। बीजापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले रेड्डी गांव में बारिश और आंधी तूफान के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए। आधा दर्जन से ज्यादा मकान ढह गए। कई मकानों पर पेड़ गिरने से मकानों को नुकसान पहुंचा है। घरों के अंदर तक पानी घुस गया। घर गिरने के डर से कई लोग मकान छोड़कर भग गए