Blog

कब आएगा सीजी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? डिजिलॉकर पर आया अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

बिगुल
छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में सीजी बोर्ड रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है.

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में सीजी बोर्ड रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है. जल्द ही डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

कब आएगा का सीजी बोर्ड की रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा.
पुराने ट्रेंड्स को देखे तो 2025 में छत्तीसगढ़ 10-12वीं बोर्ड का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था.
इस हिसाब से ये उम्मीद की जा सकती है कि रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है.
बता दें कि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल नोटिस या फिर नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है.
हालांकि डिजिलॉकर के बदलते स्टेटस को देखकर रिजल्ट डेट के जल्द घोषणा होने की कयाश लगाई जा रही है.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
ऑनलाइन मार्कशीट जो जारी किया जाएगा वो अस्थायी होगी. रिजल्ट और ऑरिजिनल सर्टिफिकेट आपको आपके स्कूल द्वारा ही वितरित किया जाएगा.

दरअसल, सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी. वहीं 12वीं कक्षा के हिंदी का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद 10 अप्रैल को फिर से हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button