क्या दोबारा कांग्रेस में जाएंगे चिंतामणि महाराज? रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के साथ दिखे सांसद, चर्चा हुई तेज

बिगुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 जून को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे थे जहां वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए. यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की. इसी बीच रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सरगुजा से BJP सांसद चिंतामणि महाराज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
रायपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज
राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं, बता दें कि चिंतामणि महाराज कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं और विधायक भी रह चुके हैं. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. ऐसे में राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.



