Blog

कांकेर में 20 लाख के 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, हथियार सौंपे, डिवीजन कमांडर व एरिया कमांडर शामिल

बिगुल
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांकेर में 20 लाख रुपये के कुल इनामी पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में एक डिवीजन कमांडर, दो एरिया कमांडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं। सभी ने अपने ऑटोमैटिक हथियार भी पुलिस को सौंप दिए। हाल के दिनों में बीजापुर और सुकमा में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप मिलने के बाद अब पांच नक्सलियों का आत्मसमर्पण संगठन के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

डिवीजन कमांडर चंदर समेत पांच नक्सलियों ने छोड़ा संगठन
कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले पांच नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें डिवीजन कमांडर चंदर, दो एरिया कमांडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं। सभी ने अपने स्वचालित हथियारों के साथ कांकेर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

सुकमा में मिला था हथियारों का डंप
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को कई अहम सफलताएं मिली हैं। इसी महीने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए डंप से 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए गए थे। पुलिस को आशंका थी कि इनका इस्तेमाल नक्सली विस्फोटक तैयार करने और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने में कर सकते थे। इससे पहले अगस्त में सुकमा जिले में भी पुलिस ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया था। इसमें बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार, ग्रेनेड और लॉन्चर मिले थे।

नक्सली संगठन पर लगातार बढ़ रहा दबाव
हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप की बरामदगी के साथ ही इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान के अलग-अलग मोर्चों पर मिल रही सफलता को दिखाता है। कांकेर में डिवीजन कमांडर समेत पांच नक्सलियों के हथियारों के साथ सरेंडर करने से संगठन को झटका लगा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आत्मसमर्पण की इन घटनाओं को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button