Blog

80 से अधिक ग्राम पंचायतों में पादरियों के प्रवेश पर रोक के बोर्ड, ग्राम सभाओं के फैसले पर छिड़ी बहस

बिगुल
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में अपनी पारंपरिक संस्कृति, लोककला और रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए आदिवासी ग्राम सभाएं अधिक मुखर हो रही हैं। प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए 80 से अधिक ग्राम पंचायतों ने गांव की सीमाओं पर सूचना बोर्ड और बैनर लगाए हैं। इन बोर्डों में पादरियों और धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक की स्पष्ट सूचना दी गई है।

सांविधानिक अधिकारों का हवाला
ग्राम सभाओं ने इन सूचना बोर्डों के माध्यम से संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 का हवाला दिया है। उन्होंने इस व्यवस्था को अपना सांविधानिक अधिकार बताया है। वहीं दूसरी ओर, इस फैसले से असंतुष्ट कुछ ईसाई संगठनों ने जशपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

उच्च न्यायालय और सर्वोच्च अदालत का रुख
मामले में सर्वोच्च अदालत ने 16 फरवरी को गांवों से सूचना बोर्ड हटाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अक्तूबर 2025 के आदेश को बरकरार रखा। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि कांकेर जिले के गांवों में लगाए गए संबंधित होर्डिंग असंवैधानिक नहीं हैं।

कांकेर और जशपुर से शुरुआत
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत जून 2025 में कांकेर जिले के कुदाल और पारवी सहित कई गांवों में ग्राम सभा के प्रस्तावों के साथ हुई थी। इसके बाद अगस्त 2025 से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सूचना बोर्ड लगाए गए। हाल ही में जशपुर की जबला ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से पादरियों और ननों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव पारित किया। इससे पहले सोगड़ा, चड़िया, डूमरटोली और टेम्पू सहित पांच पंचायतों में भी ऐसे बोर्ड लगाए जा चुके हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button