साहित्य

कृष्ण अवस्थी और पुनी राम पटेल भाजपा से निष्कासित, फर्जी तबादला आदेश पर पार्टी सख्त

बिगुल
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने डॉक्टरों के फर्जी तबादला आदेश जारी करने और कथित पैसों के लेन-देन से जुड़े गंभीर मामले में कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर बलौदाबाजार जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन पत्र में दोनों नेताओं की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने और पूरे घटनाक्रम से संगठन की प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

पूरा प्रकरण बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के स्थानांतरण से संबंधित जाली आदेश जारी किए जाने से शुरू हुआ था। पुलिस जांच के दौरान सत्तारूढ़ दल के इन जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद यह मामला जिले से लेकर राज्य स्तर तक राजनीतिक चर्चा का मुख्य विषय बन गया। इस विवादित घटनाक्रम के कारण भाजपा की साख को भारी धक्का लगा था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button